रूस से ऊर्जा निर्भरता कम करने के लिए आगे आया जापान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112474-रूस_से_ऊर्जा_निर्भरता_कम_करने_के_लिए_आगे_आया_जापान
जापान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूस से ऊर्जा निर्भरता को कम करने के लिए परमाणु रिएक्टरों का प्रयोग किया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०६, २०२२ २०:१६ Asia/Kolkata
  • रूस से ऊर्जा निर्भरता कम करने के लिए आगे आया जापान

जापान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूस से ऊर्जा निर्भरता को कम करने के लिए परमाणु रिएक्टरों का प्रयोग किया जाएगा।

फुमिदो किशिदा ने कहा कि रूस से हासिल होने वाली ऊर्जा पर जापान की निर्भरता को कम करने के लिए अब हम परमाणु रिएक्टरों और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग पर बल देंगे।

जापान के फोकोशीमा में सन 2011 को होने वाली परमाणु दुर्घटना के बाद, जो भूकंप के कारण हुई थी, टोक्यो ने रूसी गैस पर अपनी निर्भरता बढ़ा दी थी।  यूक्रेन युद्ध के बाद जबसे पश्चिमी देशों ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने शुरू किये उस समय से रूस और जापान के संबन्धों का स्तर पर बहुत कम हो गया है।

जून में होने वाले चुनावों के दृष्टिगत जापान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि परमाणु ऊर्जा, देश की आगामी ऊर्जा नीति का एक भाग है।  जापानी प्रधानमंत्री का कहना है कि ऊर्जा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हम निवेश की नीति को भी अपनाएंगे।

याद रहे कि यूरोपीय संघ की ऊर्जा की बहुत बड़ी ज़रूरत को रूस पूरा करता आया है।  जबसे अमरीका और यूरोपीय देशों ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों की घोषणा की है और इसी के साथ रूस की ओर से ऊर्जा के निर्यात में कमी को देखते हुए यूरोपीय देश रूस पर ऊर्जा की निर्भरता को कम करने में लगे हुए हैं।

हालांकि जानकारों का कहना है कि यह कोई सरल काम नहीं है जो इतनी जल्दी हो जाए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए