इस्लामी देशों को कमज़ोर करने में लगा है इस्राईलः इमरान ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112476-इस्लामी_देशों_को_कमज़ोर_करने_में_लगा_है_इस्राईलः_इमरान_ख़ान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का कहना है कि इस्राईल इस समय इस्लामी देशों को कमज़ोर करने में लगा हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०२२ १६:२२ Asia/Kolkata
  • इस्लामी देशों को कमज़ोर करने में लगा है इस्राईलः इमरान ख़ान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का कहना है कि इस्राईल इस समय इस्लामी देशों को कमज़ोर करने में लगा हुआ है।

इमरान ख़ान ने मध्यपूर्व की अस्थिरता का ज़िम्मेदार भी इस्राईल को बताया।

उनका कहना था कि इस्राईल ने केवल यह कि मध्यपूर्व में अस्थिरता फैला रहा है बल्कि वह पाकिस्तान को कमज़ोर करने के भी षडयंत्र रच रहा है।  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के अनुसार आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध के बहाने अमरीका ने पाकिस्तान का दुरूपयोग किया।  उन्होंने कहा कि इस्राईल भी पाकिस्तान की क्षमताओं और सेना को कमज़ोर करने का भरसक प्रयास कर रहा है।

इमरान ख़ान का कहना है कि वे और उनका दल तहरीके इंसाफ, किसी भी प्रकार के विदेशी ख़तरे के सामने झुकने वाले नहीं हैं।  इससे पहले भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इस्राईल की नीतियों की निंदा कर चुके हैं।

याद रहे कि पिछले महीने विश्वास मत हासिल न होने के कारण इमरान ख़ान को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा था जिसके बाद वहां पर नई सरकार का गठन हुआ।

अब इमरान ख़ान पाकिस्तान में मध्यावधि चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे हैं।  इस बारे में उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर वर्तमान सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया तो फिर देश व्यापी प्रदर्शन किये जाएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए