आर्थिक विश्वयुद्ध आरंभ हो चुका हैः रूस
राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि ने बताया है कि यूक्रेन मेंं रूस के विरुद्ध जिस प्रकार की कार्यवाही की जा रही है उसकी वजह से आर्थिक विश्व युद्ध आरंभ हो चुका है।
सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेते हुए रूसी प्रतिनिधि वेस्ली निज़ियान ने कहा कि पश्चिम इस युद्ध के इन्तेज़ार में था ताकि यूक्रेन युद्ध के माध्यम से रूस को सबक़ सिखाया जाए।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अमरीका और यूरोप, रूस के विरुद्ध तेज़ी से प्रतिबंध लगाते जा रहे हैं उनसे पता चलता है कि वे पहले से ही रूस के विरुद्ध एक लंबे आर्थिक युद्ध की तैयारी कर चुके थे।
उनका कहना था कि एसे बहुत से लोग और देश हैं जो दशकों से यूक्रेन को रूस के लिए संपर्क पुल के रूप में देखते थे। उनका मानना था कि इसके माध्यम से वे अपनी बहुत सी नीतियों को लागू कर सकेंगे। जब उन्होंने देखा कि हमारा मक़सद हासिल नहीं हो पा रहा है तो यूक्रेन को युद्ध में ढकेल दिया।
इसी बीच रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि यूक्रेन के भीतर 45 सैन्य कन्द्रों को नष्ट कर दिया गया।इगोर कोनाश्कनोफ ने बताया कि जिन सैन्य केन्द्रों को लक्ष्य बनाया गया उनमें से एक हथियारों का गोदाम भी था। यह गोदाम लोहान्स्क क्षेत्र में स्थित था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए