यूक्रेन के लिए हथियार न भेजे जाएंः यूरोपीय सांसद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112548-यूक्रेन_के_लिए_हथियार_न_भेजे_जाएंः_यूरोपीय_सांसद
यूरोपीय संघ के एक सांसद ने यूक्रेन को हथियार भेजे जाने का विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०९, २०२२ १८:१३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन के लिए हथियार न भेजे जाएंः यूरोपीय सांसद

यूरोपीय संघ के एक सांसद ने यूक्रेन को हथियार भेजे जाने का विरोध किया है।

फ़्रांस के पूर्व परिवहन मंत्री और यूरोपीय संघ के वर्तमान सांसद ने यूरोप द्वारा यूक्रेन को हथियार भेजे जाने का विरोध किया है।

थेरी मैरिएनी ने कहा है कि अमरीका के आर्थिक हितों की पूर्ति से हमें बचना चाहिए। मैरिएनी के अनुसार इस समय यूरोप, अमरीका के प्रमुख व्यापारिक प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि हमको एसे युद्ध में घसीटा जा रहा है जो दूसरों से संबन्धित है।  उनका कहना था कि मेरा मानना है कि यूक्रेन को किसी भी स्थति में हथियार न भेजे जाएं।

यूरोपीय संघ के इस सांसद के अनुसार यूक्रेन के लिए हथियार भेजकर क्या हम लोगों को क़त्ल कराने के दोषी नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि नेटो और उसके घटकों ने यूक्रेन युद्ध में साथ देने से स्वयं को दूर रखा है किंतु वे यूक्रेन को हथियार लगातार हथियार भेज रहे हैं।  यह वह काम है जिससे यूक्रेन युद्ध अधिक लंबा खिंचेगा।  हालांकि रूस भी इस बारे में बराबर चेतावनी देता आया है।