ऑस्ट्रेलियाई सरकार 2 हज़ार कंगारूओं को मौत के घाट उतारेगी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i11272-ऑस्ट्रेलियाई_सरकार_2_हज़ार_कंगारूओं_को_मौत_के_घाट_उतारेगी
ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र एसीटी की सरकार कंगारूओं को मारने की वार्षिक प्रक्रिया के तहत सोमवार से क़रीब 2,000 कंगारूओं की हत्या करेगी ताकि उनकी संख्या निंयत्रित की जा सके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१६ ०४:१५ Asia/Kolkata
  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार 2 हज़ार कंगारूओं को मौत के घाट उतारेगी

ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र एसीटी की सरकार कंगारूओं को मारने की वार्षिक प्रक्रिया के तहत सोमवार से क़रीब 2,000 कंगारूओं की हत्या करेगी ताकि उनकी संख्या निंयत्रित की जा सके।

एबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, एसीटी क्षेत्र में स्थित 10 अभयारण्यों को हर दिन शाम को बंद कर दिया जाएगा ताकि 1,901 कंगारूओं को मारा जा सके। 

एसीटी सरकार में उद्यान और संरक्षण निदेशक डैनियल लेसियास का कहना है कि एसीटी में पूर्वी भूरे कंगारूओं की संख्या नियंत्रित करना ज़रूरी हो गया है।

उन्होंने कहा, हम अच्छी तरह जानते हैं कि भूरे कंगारूओं की बहुत अधिक संख्या का स्थानीय पर्यावरण पर विध्वंसक प्रभाव हो सकता है।

लेसियास का कहना था कि कंगारूओं की बढ़ती संख्या से हरियाली कम हो सकती है और यदि हमने इसे लंबे समय तक चलने दिया तो कुछ क्षेत्र बिल्कुल बर्बाद हो सकते हैं। यह उन्हें समाप्त करना नहीं है, बल्कि कंगारूओं की धारणीय संख्या के बारे में है।

कंगारूओं की संख्या पर नियंत्रण रखने के लिए प्रजनन संबंधी दवाओं की उपयोगिता का परीक्षण किया जा रहा है।

कंगारूओं को मारने का काम सोमवार से शुरू होगा और पहली अगस्त तक समाप्त कर लिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान क़रीब 4,000 कंगारूओं को मौत के घाट उतार दिया गया है। msm