यूक्रेन युद्ध से मिस्र को हुआ 7 अरब डाॅलर का नुक़सान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112798-यूक्रेन_युद्ध_से_मिस्र_को_हुआ_7_अरब_डाॅलर_का_नुक़सान
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का प्रभाव विश्व के कई देशों पर पड़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १७, २०२२ ०८:२१ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन युद्ध से मिस्र को हुआ 7 अरब डाॅलर का नुक़सान

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का प्रभाव विश्व के कई देशों पर पड़ रहा है।

मिस्र के राष्ट्रपति ने बताया है कि यूक्रेन युद्ध से उनके देश को कई अरब डाॅलर की क्षति हुई है।

मुस्तोफ़ा अलमदयूली ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा है कि हम देख रहे हैं कि यूक्रेन युद्ध के कारण बहुत सी वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि हुई है।  उन्होंने कहा कि इस युद्ध से उनके देश को अबतक कम से कम 7 अरब डालर का नुक़सान हो चुका है।

इससे पहले मिस्र की ओर से कहा गया था कि यूक्रेन युद्ध के कारण मिस्र की अर्थव्यवस्था को होने वाले नुक़सान को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बैठक हुई है।

याद रहे कि मित्र, विश्व में गेहूं आयात करने वाला बहुत बड़ा देश है।  अपनी आवश्यकता का 60 प्रतिशत गेहूं व आयात करता है।  मिस्र की अपनी आवयक्ता का लगभग 80 प्रतिशत गेहूं यूक्रेन और रूस से आया करता था।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ होने के कारण मिस्र में गेहूं के साथ ही आंटे और अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।  आंटे और रोटी के मूल्यों में वृद्धि के कारण मिस्र की जनता में नाराज़गी पाई जाती है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए