2000 सैनिकों ने आत्म समर्पण कर दिया  
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112926-2000_सैनिकों_ने_आत्म_समर्पण_कर_दिया
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगो ने कहा है कि मारियुपोल के अजोवस्टल स्टीलवर्क्स में छिपे करीब 2000 यूक्रेनी सैनिकों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०२२ २०:५५ Asia/Kolkata
  • 2000 सैनिकों ने आत्म समर्पण कर दिया  

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगो ने कहा है कि मारियुपोल के अजोवस्टल स्टीलवर्क्स में छिपे करीब 2000 यूक्रेनी सैनिकों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है।

रूस की सरकारी न्यूज़ एजेन्सी तास की रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों यूक्रेनी लड़ाकों ने अब तक रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है हालांकि मॉस्को और कीव ने संख्याओं पर अलग-अलग अनुमान दिए हैं।

रूसी सैनिकों ने 19 अप्रैल को संयंत्र पर हमला किया था और इसके बड़े क्षेत्रों को नष्ट कर दिया था। हालांकि रूसी सैनिकों की भारी संख्या के बावजूद यूक्रेन के सैनिक कई दिनों तक डटे रहे।

इससे पहले खबरें थीं कि यूक्रेन ने अपने लड़ाकों को अपनी जान बचाने का आदेश दिया और कहा कि रूसी सैनिकों का मुकाबला करने का उनका मिशन अब पूरा हो गया है लेकिन संयंत्र से बाहर निकल रहे सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं कहा।

इसके चलते, यूक्रेनी सैनिकों का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। यूक्रेन का कहना है कि वह युद्ध बंदियों की अदला-बदल की उम्मीद कर रहा है जबकि रूस उनमें से कुछ पर युद्ध अपराध की कार्रवाई करने की सोच रहा।

इस बीच यूक्रेन में युद्ध अपराध के मामलों में सुनवाई का सामना कर रहे रूसी सैनिक ने एक आम नागरिक की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया और उसे कारावास की सजा हो सकती है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए