मैदान में डटे रहो, इमरान का अपने समर्थकों से आह्वान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112998-मैदान_में_डटे_रहो_इमरान_का_अपने_समर्थकों_से_आह्वान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने समर्थकोंं से प्रदर्शनों को जारी रखने की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०२२ १२:२६ Asia/Kolkata
  • मैदान में डटे रहो, इमरान का अपने समर्थकों से आह्वान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने समर्थकोंं से प्रदर्शनों को जारी रखने की बात कही है।

इमरान ख़ान ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा है कि संसदीय चुनाव के आयोजन तक वे राजधानी में बने रहें।

अनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने रविवार को इस्लामाबाद में अपने समर्थकों से मुलाक़ात की।  उन्होंने संसदीय चुनाव में भाग लेने की बात कही।  इमरान ख़ान ने समाज के सभी वर्गों से अनुरोध किया है कि वे 25 मई तक राजधानी इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन जारी रखें।  उनका कहना था कि हमारे प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेंगे।

इमरान खान अगस्त 2018 में सत्ता में पहुंचे थे। बाद में अप्रैल 2022 में उनकी सत्ता चली गई।  उनका कहना है कि अमरीकी षडयंत्र के कारण मुझको सत्ता से अलग होना पड़ा।

इमरान ख़ान की पाकिस्तान की सेना, वहां की पुलिस और सुरक्षा एजेन्सियों से अनुरोध किया है कि वे उनके समर्थकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में बाधा न बनें।  इमरान ख़ान ने इस देश की नई सरकार से संसद को भंग करने और नए संसदीय चुनाव आयोजित कराए जाने की मांग की है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए