विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 10 करोड़ से अधिकः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i113008-विस्थापितों_की_संख्या_बढ़कर_हुई_10_करोड़_से_अधिकः_राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ का मानना है कि हिंसा से बचने के लिए करोड़ों लोगों ने मजबूरन पलायन का मार्ग अपनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०२२ १५:०९ Asia/Kolkata
  • विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 10 करोड़ से अधिकः राष्ट्रसंघ

संयुक्त राष्ट्रसंघ का मानना है कि हिंसा से बचने के लिए करोड़ों लोगों ने मजबूरन पलायन का मार्ग अपनाया है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ का कहना है कि पूरी दुनिया में युद्ध, संघर्ष, हिंसा, उत्पीड़न और मानवाधिकारों के हनन से बचने के लिए विश्व के 10 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

यूएनएचसीआर की रिपोर्ट के अनुसार इथोपिया, बुर्की नाफासो, नाइजीरिया, अफ़ग़ानिस्तान, म्यांमार और कांगो सहित विश्व के बहुत से देशों के करोड़ो लोग हिंसा से बचने के लिए पलायन करने पर मजबूर हुए हैं।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूक्रेन में युद्ध के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।  यूएनएचसीआर ने यह भी कहा है कि वर्तमान समय में संसार में विस्थापितों की तादाद 10 करोड़ से अधिक हो चुकी है।  यह एक एसा रिकार्ड है जिसे होना नहीं चाहिए था।

यूएनएचसीआर का कहना है कि यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के समय से अबतक वहां के लाखों लोग पड़ोसी देशों में भागने के लिए मजबूर हुए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए