यूक्रेन की ब्लैक लिस्ट मे आए हेनरी कैंसेंजर
यूक्रेन की Peacemaker वेबसाइट ने अमरीका के भूतपूर्व विदेशमंत्री कैसेंजर को ब्लैक लिस्टेड कर दिया।
यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के बाद से यह वेबसाइट हज़ारों एसे लोगों को ब्लैक लिस्टेड कर चुकी है जो रूस का समर्थन करते हैं।
इस वेबसाइट ने कैसेंजर को यूक्रेन के विरुद्ध अपराधों में सहभागी बताया है। पीसमेकर वेबसाइट उन लोगों की जानकारियों को भी सार्वजनिक कर देती है जिनको वह यूक्रेन का दुश्मन समझती है।
इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूक्रेन संकट के समाधान के उद्देश्य से अमरीका के भूतपूर्व विदेश मंत्री हेनरी कैंसेंजर द्वारा सुझाए गए समाधान की आलोचना की है।
हेनरी कैसेंजर ने दावोस बैठक में यूक्रेन संकट के समाधान के संदर्भ में इस देश के कुछ भाग को जो रूसी सैनिकों के नियंत्रण में उनको रूस के हवाले किये जाने की बात कही थी। कैसेंजर के अनुसार रूस के साथ यूक्रेन की वार्ता को फिर से आरंभ करने के प्रयसों को अगर धचका लगता है तो फिर इसके यूरोप पर बहुत लंबे समय तक दुष्प्रभाव बाक़ी रहेंगे।
उनके इस सुझाव की आलोचना करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि मेरे हिसाब से कैंसेज सन 2022 के दौर की नहीं बल्कि 1930 के दौर की बात कह रहे हैं।
ज़ेलेंस्की का इशारा 1930 के म्यूनिख समझौते की ओर था जिसमें जर्मनी की नाज़ी सरकार को पश्चिमी चेकस्लोवाकिया के एक भाग को अधिकार करने का अधिकार दिया गया था।