दक्षिणी कोरिया ने दी उत्तरी कोरिया को धमकी
दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्री ने अपने उत्तरी पड़ोसी देश को हर प्रकार के उकसावे वाली कार्यवाही के प्रति सचेत किया है।
लीजोंग सूप ने दक्षिणी कोरिया की सेना से कहा है कि उत्तरी कोरिया की ओर से की जाने वाली हर प्रकार की सीधी उकसावे वाली कार्यवाही का वह मुंहतोड़ जवाब दे।
दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्री ने इस देश की थलसेना के नए प्रमुख की नियुक्ति के समय कहा कि यदि उत्तरी कोरिया की ओर से किसी भी प्रकार की उत्तेजित कार्यवाही अंजाम दी जाती है तो फिर अपनी सुरक्षा करते हुए हमें कड़ा जवाब देने की ज़रूरत है।
उन्होंने हालिया सप्ताह के दौरान उत्तरी कोरिया की ओर से मिसाइल फाएर करने की ओर संकेत करते हुए कहा कि पियुंगयांग, कोरिया प्रायद्वीप की शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा बनता जा रहा है।
उत्तरी कोरिया ने बुधवार को काॅनटिनैटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। इसके कुछ समय के बाद सियोल ने घोषणा की थी कि उत्तरी कोरिया की ओर से फाएर किया गया मिसाइल, परमाणु शस्त्र ले जाने में सक्षम है।
उल्लेखनीय है कि कोरिया प्रायद्वीप जहां एक ओर उत्तरी कोरिया के मिसाइलों के परीक्षण का केन्द्र बन गया है वहीं पर अमरीका और दक्षिणी कोरियां की संयुक्त उकसावे वाली कार्यवाहियों को भी सहन कर रहा है।
टीकाकारों का कहना है कि कोरिया प्रायद्वीप पर पाए जाने वाले तनाव का मुख्य कारण वहां पर की जाने वाली अमरीका और घटकों की उकसावे वाली कार्यवाहियां हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए