बाइडेन ने भी स्वीकारी अमरीका में हिंसा की बात
https://parstoday.ir/hi/news/world-i113222-बाइडेन_ने_भी_स्वीकारी_अमरीका_में_हिंसा_की_बात
अमरीकी राष्ट्रपति ने इस देश में बढ़ती हिंसा को स्वीकार करते हुए इसपर चिंता जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०२२ १४:०९ Asia/Kolkata
  • बाइडेन ने भी स्वीकारी अमरीका में हिंसा की बात

अमरीकी राष्ट्रपति ने इस देश में बढ़ती हिंसा को स्वीकार करते हुए इसपर चिंता जताई है।

जो बाइडेन ने डेलावेर यूनिवर्सिटी में अपने भाषण के दौरान अमरीका में बढ़ती हिंसा और हिंसक कार्यवाहियों को स्वीकार किया है।  उन्होंने कहा कि गोलीबारी और लोगों की हत्याएं अमरीका में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

डेलावेर विश्वविद्यालय में बोलते हुए जो बाइडेन ने हाल ही अमरीका में होने वाली गोलीबार का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समय जब मैं आपके सामने बात कर रहा हूं ठीक इसी समय स्कूल मे होने वाली गोलीबारी की घटना में मारे गए बच्चों के माता-पिता उनका अन्तिम संस्कार कर रहे हैं।  उनका कहना था कि देश में हिंसा और डर बहुत बढ़ गया है जिसके कारण लोगों में रोष पाया जाता है।

इससे पहले अमरीका की उप राष्ट्रपति ने इस देश में हालिया दिनों में होने वाली गोलीबारी की निंदा करते हुए कहा कि यह बात निश्चित रूप में कही जा सकती है कि हमको इस समय पूरे देश में घृणा से भरा हुआ वातावरण देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अमरीका के टेकसास राज्य ओलेंड नगर के एक स्कूल में एक किशोर द्वारा की जाने वाली गोलीबारी में कम से कम 21 लोग मारे गए थे जिनमें से 19 बच्चे थे।  बताया जाता है कि अमरीका में सन 2021 की तुलना में इस वर्ष गोलीबारी की घटनाओं में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए