यूक्रेन युद्ध में पराजय युरोप को हुईः लावरोफ
रूस के विदेशमंत्री का कहना है कि यूक्रेन युद्ध में यूरोप को भारी पराजय का सामना करना पड़ा है।
सरगेंई लावरोफ ने यूक्रेन के संबन्ध में यूरोपीय देशों की उकसावे वाली कार्यवाहियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध में वास्तविक पराजय यूरोपीय देशों की हुई है।
रूसी विदेशमंत्री के अनुसार पश्चिमी देशों विशेषकर अमरीका ने यूक्रेन को अपने लक्ष्यों तक पहुंचने का हथकण्डा बना रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन के मुद्दे को लेकर पश्चिमी देश रूस के विरुद्ध जो प्रतिबंध लगाना चाहते हैं उसमें ही उनमें गहरे मतभेद पाए जाते हैं।
यूरोपीय कूटनयिकों का कहना है कि रूस के विरुद्ध तेल पर प्रतिबंध के बारे में यूरोपीपय संघ के देशों में फिर आपस में ठन गई है। याद रहे कि अमरीका और यूरोपीय देशों ने यूक्रेन संकट को समाप्त कराने के बजाए इस देश को हथियार भेजकर उसको बुरी तरह से युद्ध में फंसा दिया है।
राजनीतिक टीकाकार इसी के साथ यूक्रेन की वर्तमान स्थति के लिए नेटो को भी ज़िम्मेदार बता रहे हैं। उनका मानना है कि नेटो ने यूक्रेन का उस तरह से दिया ही नहीं जिस तरह से उसे देना चाहिए था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए