यूक्रेन युद्ध के दौरान, रूस का परमाणु अभ्यास
रूस के विशेष परमाणु बलों ने यूक्रेन युद्ध के दौरान, मॉस्को के उत्तर पूरब में स्थित इवानोवो शहर में युद्ध अभ्यास का आयोजन किया है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि यूक्रेन युद्ध के दौरान मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच तनाव चरम पर है, और ऐसे समय में रूस के विशेष बलों का परमाणु अभ्यास काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा सकता है, इसलिए देश के विशेष परमाणु बल इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक़, परमाणु अभ्यास में क़रीब 1000 सैनिक भाग ले रहे हैं। इसी तरह से हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए 100 वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है।
24 फ़रवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों की ओर से दबाव बढ़ने पर रूसी अधिकारियों ने धमकी दी थी कि अगर उनके देश की सुरक्षा को ख़तरा उत्पन्न किया गया तो वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से भी नहीं चूकेंगे। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए