क्या पुतीन से डर गए बाइडेन?
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए हम प्रयास नहीं कर रहे हैं।
जो बाइडेन का कहना है कि वाइट हाउस विलादिमीर पुतीन को सत्ता से हटाने के प्रयास में नहीं है।
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ने एक लेख लिखा है जो न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित हुआ है। अपने लेख में जो बाइडेन लिखते हैं कि यूक्रेन पर हमले के कारण हम रूस के राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
हालांकि इससे पहले वे पुतीन को भ्रष्ट एवं आक्रामक कह चुके हैं। उनका कहना है कि हालांकि मैं पुतीन का विरोधी हूं किंतु उनको सत्ता से हटाना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि रूस, यूक्रेन में परमाणु शस्त्रों का प्रयोग कर रहा है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने रूस और यूक्रेन के बीच रूकी हुई वार्ता के बारे में कहा कि यह वार्ता रूस के कारण रुक गई। बाइडेन ने अंत में यह बात बल देकर कही है कि वे रूस के मुक़ाबले में यूक्रेन की हथियारों से सहायता करते रहेंगे। उनके इस बयान पर रूस की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आ चुकी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए