क्या यूक्रेन मेंं अब भी विदेशी लड़ाके मौजदू हैं?
रूस का कहना है कि उसने यूक्रेन में सैकड़ो विदेशी लड़ाकों को मारा है।
रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन में सैकड़ों विदेशी लड़ाकों को हमने ढेर कर दिया।
ईगोर गोनाशनोकोफ ने बताया कि उनको हमने उन प्रशिक्षण केन्द्रों में सटीक निशाना साधकर मार दिया जहां वे युद्ध के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। उनका कहना था कि यूक्रेन में युद्ध करने वाले अधिकांश विदेशी लड़ाके इसलिए मारे गए क्योंकि उनको आधी-अधूरी ट्रेनिंग देकर लड़ने के लिए भेज दिया गया था।
रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि यूक्रेन अपने सैनिकों और राष्ट्रीय गार्ड के सशस्त्र बलों को अधिक से अधिक सुरक्षित रखने के लिए भाड़े के विदेशी लड़ाकों का प्रयोग कर रहा है।
इसी बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के विशेष प्रतिनिधि ने यह भी बताया है कि वे विदेशी लड़ाके जिनकों रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में अरेस्ट किया उन्होंने अपनी गिरफ़्तार के बाद यह बात बताई कि उनको यह आदेश दिया गया था कि वे नागरिकों पर हमले करें और रूसी नागरिकों को गिरफ़तार करने के बजाए उनकी हत्याएं करें।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध अब चौथे महीने में प्रविष्ट हो चुका है। रूस पहले ही चेतावनी दे चुका है कि यूक्रेन को अमरीका और पश्चिम की ओर से हथियारों की सप्लाई से यह युद्ध लंबा खिंचेगा जिसके बहुत ही भयानक दुष्परिणाम सामने आएंगे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए