तुर्की ने अपना नाम बदलकर नया नाम रख लिया
तुर्की का नाम बदलकर अब तुर्किये हो गया है, जिसके बाद सयुक्त राष्ट्र संघ ने भी नए नाम का पंजीकरण कर लिया है।
अब इसके बाद, कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को देश का नाम बदलने और नया नाम इस्तेमाल करने के लिए कहा जाएगा।
तुर्की का नया नाम, पिछले साल तुर्क राष्ट्रपति द्वारा रिब्रांडिंग कैंपेन लॉन्च किए जाने के बाद बदला गया है।
तुर्की का नाम बदलने का एक कारण यह बताया जा रहा है कि कैंम्ब्रिज की अंग्रेज़ी डिक्शनरी में टर्की का मतलब बेवकूफ़ या हारा हुआ होता है और तुर्की को अंग्रेज़ी में टर्की ही कहा जाता है।
इससे पहले दिसंबर महीने में तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान ने कहा था कि तुर्किये, इस देश के लोगों की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का सबसे बेहतर तरीक़े से प्रतिनिधित्व करता है और यह उन्हें सबसे अच्छे से अभिव्यक्त भी करता है।
फ़ार्सी और अरबी भाषा में तुर्की को पहले से ही तुर्किये कहा जाता है, इसके अलावा बहुत से तुर्क अपने मुल्क के लिए तुर्किये शब्द का ही इस्तेमाल करते रहे हैं।
तुर्की अपना नाम बदलने वाला पहला देश नहीं है, इससे पहले भी कई देश अपना नाम बदल चुके हैं। 2020 में द नीदरलैंड ने रिब्राडिंग के तहत हॉलैंड नाम छोड़ दिया था।
इससे पहले मेसिडोनिया ने अपना नाम बदलते हुए उत्तरी मैसेडोनिया कर लिया था। इसके अलावा स्वाज़ीलैंड ने साल 2018 में नाम बदलकर इस्वातिनी कर लिया था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए