दुनिया में तेज़ी से बढ़ता भूख संकट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i113460-दुनिया_में_तेज़ी_से_बढ़ता_भूख_संकट
अमरीका का कहना है कि पूरे विश्व में भूख का संकट बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०५, २०२२ १९:१६ Asia/Kolkata
  • दुनिया में तेज़ी से बढ़ता भूख संकट

अमरीका का कहना है कि पूरे विश्व में भूख का संकट बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा के बारे में अमरीका के विशेष दूत ने बताया है कि वर्तमान समय में विश्व में कम से कम 200 मिलयन लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं।

कैरी वाॅलर ने विश्व में खाद्य आपूर्ति के बारे में कहा कि यूक्रेन युद्ध ने कम से कम 40 मिलयन लोगों को भुखमरी में फंसा दिया।  इस प्रकार अब विश्व में 200 मिलयन लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है।  खाद्य सुरक्षा के बारे में अमरीका के विशेष दूत ने बताया कि यमन में युद्ध के चलते वहां के बच्चों में कुपोषण इतना बढ़ गया है कि उनका सही विकास नहीं हो पा रहा है।

कैरी वाॅलर के अनुसार हालांकि यूक्रेन युद्ध से पहले भी दुनिया में खाद्य संकट मौजूद था किंतु इस युद्ध ने उस स्थति को अधिक संकटमय बना दिया।  इसकी वजह से बहुत से देशों को अधिक इस संकट का सामना करना पड़ रहा है।

अमरीकी प्रतिनिधि के अनुसार खाद्य सुरक्षा के लिए तीन गंभीर ख़तरे हैं।  उन्होंने कहा कि सबसे पहला ख़तरा तो जलवायु परिवर्तन है।  उसके बाद युद्धों का नंबर आता है और तीसरे नंबर पर हैं महामारियां।  उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रतिवर्ष तापमान में वृद्धि हो रही है जिसका नकारात्मक प्रभाव खेती-किसानी पर पड़ रहा है।

इसी बीच इटली के विदेशमंत्री ने कहा है कि युद्धों के कारण विभिन्न देशों विशेषकर अफ़्रीकी देशों को अधिक खाद्य संकट का सामना करना पड़ता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए