Jun १७, २०२२ १६:४५ Asia/Kolkata
  • संसार में तेज़ी से बढ़ रही है पलायनकर्ताओं की संख्याः राष्ट्रसंघ

विश्व मे पलायनकर्ताओं की संख्या बढ़कर 10 करोड़ की संख्या पार कर चुकी है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की एक एक रिपोर्ट में बताया गया है कि विभिन्न कारणों से पूरे विश्व में पलायनकर्ताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

राष्ट्रसंघ की शरणार्थी संस्था की रिपोर्ट के अनुसार हिंसा, मानवाधिकारों के हनन, खाद्य असुरक्षा, जलवायु संकट और युद्धों के कारण पलायन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सन 2021 में पूरी दुनिया में दस करोड़ से भी अधिक लोग अलग-अलग जगहों पर विस्थापित हुए हैं।

राष्ट्रसंघ का कहना था कि पिछले एक दशक के दौरान प्रतिवर्ष अपना घरबार छोड़ने के लिए मजबूर होने वालों की संख्या में बहुत तेज़ी से बढोत्तरी हो रही है।  रिपोर्ट के अनुसार युद्ध, हिंसा, उत्पीड़न और मानवाधिकारों के हनन के कारण विस्थापित होने वालों की संख्या 8 प्रतिशत बढ़ी है।

पिछले दस वर्षों में यह आंकड़े बढ़कर दो गुना से अधिक हो चुके हैं।  कहा जा रहा है कि इस बात की संभावना पाई जाती है कि इस वर्ष के अंत तक पूरे विश्व में पलायनकर्ताओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हो सकती है।

यूक्रेन युद्ध को भी इस समय पलायन का एक कारण बताया जा रहा है।  इस समय लगभग साढे सात मिलयन यूक्रेनवासी अपने देश से पलायन करने पर विवश हुए हैं।  हालांकि 80 लाख से अधिक लोग यूक्रेन के भीतर ही बेघर होकर इधर-उधर मारे-मारे फिर रहे हैं।  राष्ट्रसंघ के एक अधिकारी ने बताया है कि अफ़्रीकी देशों में लाखों लोग युद्ध के कारण बेघर हुए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स