बढ़ती मंहगाई को लेकर अमरीका में विशाल प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i113952-बढ़ती_मंहगाई_को_लेकर_अमरीका_में_विशाल_प्रदर्शन
अमरीका में हज़ारों लोगों ने इस देश में बढ़ती मंहगाई और सरकार की युद्धप्रेमी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०२२ ०४:४८ Asia/Kolkata
  • बढ़ती मंहगाई को लेकर अमरीका में विशाल प्रदर्शन

अमरीका में हज़ारों लोगों ने इस देश में बढ़ती मंहगाई और सरकार की युद्धप्रेमी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किये।

अमरीका के विभिन्न राज्यों के हज़ारों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ राजधानी वाशिंगटन डीसी में मंहगाई के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए सरकार से निर्धन परिवारों की सहायता की मांग की है।

इन अमरीकी प्रदर्शनकर्ताओं ने सरकार की युद्धोन्मादी नीति और सेना में व्यापक स्तर पर पूंजी निवेश की आलोचना की।  उनका कहना था कि सरकार सेना के लिए बड़े बजट में पैसा लगाने के बजाए अमरीकी समाज के ग़रीबों के लिए काम करे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश में मंहगाई पिछले 41 वर्षों में सबसे अधिक हो चुकी है।  वहां पर चीज़ों की क़ीमतों में तेज़ी इतनी अधिक हो चुकी है कि यह नहीं कहा जा सकता कि तीन दिनों के बाद इसकी नई क़ीमत क्या होगी।  अमरीका के श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सन 1982 से लेकर अबतक देश का मुद्रास्फीति सूचकांक अपने उच्च स्तर पर पहुंच चुका है।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के बाद अमरीका और पश्चिम ने रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।  रूस के विरुद्ध लगे यह प्रतिबंध वस्तुओं तथा तेल के मूल्यों में वृद्धि का कारण बने हैं।  इस विषय ने विश्व के आर्थिक विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है।

वैश्विक विकास केन्द्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार रूस तथा यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण खाद्य पदार्थों और ऊर्जा के बढ़ते मूल्यों से संसार के 40 मिलयन से अधिक लोग भुखमरी का शिकार हो जाएंगे।

याद रहे कि इससे पहले भी आर्थिक मामलों के जानकार यूक्रेन युद्ध में पश्चिम के व्यवहार को लेकर चेतावनी दे चुके हैं कि इससे संसार में कई प्रकार की समस्याओं का ख़तरा पैदा हो जाएगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए