यूरोपीय काउंसिल को धचका, रूस अनेक समझौतों से हुआ अलग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114394-यूरोपीय_काउंसिल_को_धचका_रूस_अनेक_समझौतों_से_हुआ_अलग
रूस ने यूरोपीय काउंसिल के साथ होने वाले अनेक समझौतों से अलग होने का एलान कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०२२ ०८:५३ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय काउंसिल को धचका, रूस अनेक समझौतों से हुआ अलग

रूस ने यूरोपीय काउंसिल के साथ होने वाले अनेक समझौतों से अलग होने का एलान कर दिया है।

रूसी प्रधानमंत्री के जारी आदेश के अनुसार मास्को मादक पदार्थ और नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की लत के विरुद्ध संघर्ष, प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम और बचाव से संबंध यूरोपीय संघ की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग काउंसिल से बाहर निकल जाए।

इसके अलावा रूस ने यूरोपीय संघ के कल्चरल फ़ंड, सुनने और देखने वाले रिसर्च सेन्टर से भी अलग होने का एलान कर दिया है।

रूस 26 साल पहले यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था और 1996 में वह अनेक समझौतों में शामिल हुआ था।

यूक्रेन युद्ध के बाद रूस और यूरोपीय देशों में पैदा होने वाले तनाव के बाद मास्को ने यूरोपीय काउंसिल से अलग होने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। यूरोपीय संघ ने यूक्रेन युद्ध के बाद रूस के विरुद्ध असंख्य प्रतिबंध लगाए हैं जबकि रूस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए यूरोपीय देशों पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए