गन कल्चर की भेंट चढ़ा अमरीकी स्वतंत्रता दिवस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114442-गन_कल्चर_की_भेंट_चढ़ा_अमरीकी_स्वतंत्रता_दिवस
अमरीका के स्वतंत्रता दिवस में परेड के दौरान फाएरिंग में कम से कम 6 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०२२ ०४:१२ Asia/Kolkata
  • गन कल्चर की भेंट चढ़ा अमरीकी स्वतंत्रता दिवस

अमरीका के स्वतंत्रता दिवस में परेड के दौरान फाएरिंग में कम से कम 6 लोग मारे गए।

अमरीका के इलेनाॅय राज्य के हाईलैंड पार्क क्षेत्र में 4 जूलाई को इस देश के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में गोलीबारी की घटना घटी।  हाईलैंड पार्क, शिकागो का एक उपनगर है।

पुलिस के अनुसार इस घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।अमरीका के स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली गोलीबारी की इस घटना में 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलोें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पुलिस का कहना है कि आक्रमणकारी ने एक स्टोर की छत से लोगों की ओर फाएरिंग की।  हाईलैंड पार्क के पुलिस प्रमुख ने बताया है कि आक्रमणकारी की तलाश जारी है।  उनके अनुसार हमला करने वाला 18 से 20 वर्ष की आयु का एक युवक है।  उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है।  अमरीका में पिछले वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर फाएरिंग की घटना हुई थी जिसमें कई लोग मारे गए थे।

उल्लेखनीय है कि अमरीका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।  वहां पर हर साल बहुत बड़ी संख्या में लोग गोलीबारी से मारे जाते हैं।  बहुत प्रयासों के बावजूद अमरीका में गन कल्चर समाप्त नहीं हो पा रहा है।  इसका मुख्य कारण यह है कि अमरीका के कई राष्ट्रपति और गवर्नर, इस देश में गन कल्चर के समाप्त किये जाने के पक्ष में नहीं हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए