अमरीका में फिर हुई गोलीबारी की घटना, 3 हताहत 7 घायल
शिकागो में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली गोलीबारी के अगले ही दिन अमरीका में फिर गोलीबारी की नई घटना घटी है।
अमरीका के इंडिया राज्य के गैरी में होने वाली गोलीबारी में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि आक्रमणकारियों ने दस लोगों को गोली मारी है।
गोलीबारी की यह घटना ब्लाॅक पार्टी में हुई। गैरी की पुलिस के अनुसार उन्हें स्थानीय समय के अनुसार 12.45 पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को वहां पर तीन लोग मरे हुए मिले जबकि सात अन्य घायल थे। पुलिस ने बताया है कि घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया।
पुलिस ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वहां पर सुरक्षाबलों को तैनात किया है। आक्रमणकारी को ढूंढने में पुलिस लग गई है। इससे पहले गोरी में 13 जून को एक नाइट क्लब में फाएरिंग की गई थी जिसमें दो लोग मारे गए थे। इस गोलीबारी के दौरान 4 लोगों के घायल होने की भी बात कही गई थी।
याद रहे कि गैरी में घटने वाली इस गोलीबारी की घटना से पहले अमरीका के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एकदम से गोलियां चलने लगीं जिससे वहां पर अफरा-तफ़री मच गई।
उस घटना में 6 लोगों के मारे जाने और 24 अन्य के घायल होने की बात कही गई थी। बताया जाता है कि आक्रमणकारी ने आयोजित कार्यक्रम के निकट एक छत से गोलियां चलाई थीं। विशेष बात यह है कि अमरीका में गोलीबारी की घटनाएं अब बहुत ही आम सी बात हो गई हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए