यूरो गिरकर हुआ अमरीकी डॉलर के बराबर (1 euro = 1 dollar)
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114668-यूरो_गिरकर_हुआ_अमरीकी_डॉलर_के_बराबर_(1_euro_1_dollar)
यूरोपीय यूनियन की करेंसी यूरो की क़ीमत में इस साल क़रीब 12 फ़ीसदी गिरावट आई है और इसका एक्सचेंज रेट 20 साल में पहली बार अमरीकी डॉलर के बराबर पहुंच गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०२२ १२:१८ Asia/Kolkata
  • यूरो गिरकर हुआ अमरीकी डॉलर के बराबर (1 euro = 1 dollar)

यूरोपीय यूनियन की करेंसी यूरो की क़ीमत में इस साल क़रीब 12 फ़ीसदी गिरावट आई है और इसका एक्सचेंज रेट 20 साल में पहली बार अमरीकी डॉलर के बराबर पहुंच गया है।

मंगलवार को यूरो गिरकर अमरीकी डॉलर के बराबर पहुंच गया, यानी 1 यूरो 1 अमरीकी डॉलर के बदले में एक्सचेंज हुआ।

महंगाई और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण एनर्जी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता से यूरोप में मंदी की आशंका तेज़ हो गई है। इन कारणों से यूरो की क़ीमत में तेज़ी से गिरावट आ रही है। युद्ध से पहले यूरोपीय यूनियन की लगभग 40 फ़ीसद गैस, रूस से आयात होती थी। लेकिन, रूसे के ख़िलाफ़ अमरीका और यूरोपीय देशों के आर्थिक प्रतिबंधों के बाद अब यह स्थिति बदल गई है।

यूरोपीय देश रूसी तेल और गैस पर अपनी निर्भरता कम करने पर काम कर रहे हैं। साथ ही रूस ने भी कुछ यूरोपीय देशों को गैस की सप्लाई कम कर दी है।

यूरोज़ोन में महंगाई की दर 8.6 फ़ीसद है। जर्मनी को 1991 के बाद पहली बार व्यापार घाटा हुआ है। इसकी वजह तेल की क़ीमत में काफ़ी तेज़ी और सप्लाई चेन की समस्या बताई जा रही है।

रूस से जर्मनी के लिए गैस की आपूर्ति करने वाली सबसे बड़ी पाइपलाइन नोर्ड स्ट्रीम की वार्षिक मरम्मत के कारण सोमवार से गैस की सप्लाई 10 के लिए बंद कर दी गई है।

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और यूरोप के बीच तनाव अपने चरम पर होने के कारण, ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि 21 जुलाई को फिर से सप्लाई शुरू नहीं हो। अगर ऐसा होता है तो सर्दी का मौसम आने से पहले ही यूरोप में ईंधन का संकट गहरा जाएगा। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए