परमाणु समझौता ईरान को रोकने का बेहतरीन तरीक़ा हैः वाशिंग्टन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114694-परमाणु_समझौता_ईरान_को_रोकने_का_बेहतरीन_तरीक़ा_हैः_वाशिंग्टन
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयकर्ता ने एक साक्षात्कार में कहा है कि ईरान को परमाणु सम्पन्न देश होने से रोकने का बेहतरीन रास्ता परमाणु समझौता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०२२ ११:४९ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौता ईरान को रोकने का बेहतरीन तरीक़ा हैः वाशिंग्टन

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयकर्ता ने एक साक्षात्कार में कहा है कि ईरान को परमाणु सम्पन्न देश होने से रोकने का बेहतरीन रास्ता परमाणु समझौता है।

जॉन कर्बी ने आज बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन इस्राईल सहित क्षेत्र के समस्त घटकों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अलजज़ीरा के साथ साक्षात्कार में कहा कि हम इस्राईल की रक्षा और उसकी रक्षा ज़रूरतों के प्रति कटिबद्ध हैं और बहुत अधिक चुनौतियां हैं और ईरान अब भी परमाणु क्षेत्र में प्रयास कर रहा है।

जॉन कर्बी ने दावा किया कि ईरान अब भी परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल क्षमता को अधिक विकसित करने की दिशा में सक्रिय है। साथ ही उन्होंने तेहरान पर यह आरोप भी मढ़ा कि वह क्षेत्र को असुरक्षित करने वाली गतिविधियों को भी जारी रखे हुए है।

इसी प्रकार जॉन कर्बी ने रूस-यूक्रेन युद्ध की ओर भी संकेत किया और कहा कि अब दुनिया में पुतिन के लिए कोई दोस्त नहीं रह गया है सिवाये उन कुछ देशों के जिन्होंने यूक्रेन में होने वाली घटनाओं की भर्त्सना नहीं की है। इसी प्रकार अमेरिकी अधिकारी ने वाशिंग्टन की ओर से यूक्रेन का समर्थन जारी रखने पर बल दिया।

जॉन कर्बी ने कहा कि ईरान और रूस अपने आप को अधिक अलग- थलग करने की कोशिश कर रहे हैं और जो बाइडेन की मध्यपूर्व यात्रा के दौरान हम इस बात को बल देकर कहेंगे कि मध्यपूर्व अमेरिकी हितों के लिए बहुत महत्व रखता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!