उत्तरी कोरिया ने दी दोनेत्स्क और लोहान्स्क को मान्यता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114712-उत्तरी_कोरिया_ने_दी_दोनेत्स्क_और_लोहान्स्क_को_मान्यता
उत्तरी कोरिया ने दोनेत्स्क और लोहान्स्क गणराज्यों को औपचारिक रूप में मान्यता दे दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul १४, २०२२ ०८:४५ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने दी दोनेत्स्क और लोहान्स्क को मान्यता

उत्तरी कोरिया ने दोनेत्स्क और लोहान्स्क गणराज्यों को औपचारिक रूप में मान्यता दे दी है।

माॅस्को में उत्तरी कोरिया के दूतावास ने दोनेत्स्क और लोहान्स्क को आपचारिक रूप में मान्यता देने की पुष्टि कर दी है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार माॅस्को में मौजूद उत्तरी कोरिया के राजदूत ने बुधवार को बताया है कि पियुंगयांग ने आधिकारिक रूप में दोनेत्स्क और लोहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है।  याद रहे कि दोनेत्स्क और लोहान्स्क गणराज्यों ने अप्रैल 2014 को यूक्रेन से अलग होने की घोषणा कर दी थी। 

21 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने पश्चिम की ओर से दोनेत्स्क और लोहान्स्क गणराज्यों के प्रति उदासीनता की आलोचना करते हुए इन दोनो को औपचारिकता प्रदान की थी।  इसके तीन दिनों के बाद रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के विरुद्ध विशेष सैन्य अभियान आरंभ किया था।

जब से रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ हुआ है उस समय से पश्चिमी देश इस युद्ध में सीधे तरीक़े से दाख़िल नहीं हो रहे हैं बल्कि बहुत बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई जारी रखते हुए यूक्रेन युद्ध को लंबा खींच रहे हैं।  इससे पहले रूस इस बारे में चेतावनी दे चुका है कि पश्चिम की ओर से यूक्रेन के लिए हथियार भेजने से यह युद्ध लंबा खिंचेगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!