जनसंख्या से अधिक हैं अमरीका में लोगों के पास हथियार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114862-जनसंख्या_से_अधिक_हैं_अमरीका_में_लोगों_के_पास_हथियार
अमरीका की उप राष्ट्र्पति मानती हैं कि उनके देश में हथियारों की संख्या वहां के नागरिकों से अधिक है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul १९, २०२२ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • जनसंख्या से अधिक हैं अमरीका में लोगों के पास हथियार

अमरीका की उप राष्ट्र्पति मानती हैं कि उनके देश में हथियारों की संख्या वहां के नागरिकों से अधिक है।

कमला हैरिस कहती हैं कि हमारे देश में जनसंख्या की तुलना में हथियारों की संख्या अधिक है।

इसी के साथ अमरीका की उप राष्ट्रपति ने यह बात भी कही है कि इन हथियारों से सबसे अधिक ख़तरा देश में रहने वाले अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए है।

कमला हैरिस ने एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि अमरीका के पिछले 20 वर्षों के दौरान हथियारों का उत्पादन तीन बराबर बढ़ा है और अब स्थति यह हो गई है कि इनकी संख्या देश की जनसंख्या से कहीं अधिक पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि हालांकि अमरीका की आबादी में अफ्रीकी मूल के नागरिकों की भागीदारी 13 प्रतिशत है किंतु देश में होने वाले सशस्त्र हमलों की भेंट चढ़ने वालों में उनका प्रतिशत 62 है।  अर्थात अमरीका में गोलबारी की घटना में 62 प्रतिशत अफ्रीकी मूल के लोग ही निशाना बनते हैं।

विशेष बात यह है कि अमरीका में बंदूक की संस्कृति से वहां के लोग बहुत परेशान हैं लेकिन इसको इतनी सरलता से समाप्त नहीं किया जा सकता।  इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अमरीका में गन लाॅबी बहुत ही प्रभावशाली है।  अमरीका की रिपब्लिकन पार्टी पर इस गन लाॅबी का अधिक प्रभाव है।  अमरीका की गन लाॅबी इतनी मज़बूत है कि वहां की सरकार भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं पाती है।

पिछले एक साल के दौरान अमरीका में गोलीबारी की घटनाओं मे 19000 से अधिक लोग मारे गए जबकि 37 हज़ार से अधिक लोग इन घटनाओं में घायल हुए।  बताया जाता है कि अमरीकी घरों में वहां के नागरिकों पास कम से कम 40 करोड़ हथियार हैं।  अमरीका की वर्तमान जनसंख्या लगभग 33 करोड़ 36 लाख है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें