अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर अबतक का सबसे बड़ा ख़ुलासा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114930-अमेरिकी_राष्ट्रपति_जो_बाइडन_को_लेकर_अबतक_का_सबसे_बड़ा_ख़ुलासा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने स्वास्थ्य को लेकर एक ऐसे राज़ से पर्दा उठाया है कि जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। जो बाइडन ने ख़ुलासा किया है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०२२ ०९:३९ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर अबतक का सबसे बड़ा ख़ुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने स्वास्थ्य को लेकर एक ऐसे राज़ से पर्दा उठाया है कि जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। जो बाइडन ने ख़ुलासा किया है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है कि उन्हें कैंसर हो गया है। जो बाइडन के बयान ने व्हाइट हाउस को जल्दी से स्पष्ट करने के लिए मजबूर कर दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का अर्थ यह था कि उन्हें पद ग्रहण करने से पहले त्वचा के कैंसर का पता चला था। जो बाइडन इस बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर विस्फोटक बयान हो सकता है। वहीं दुनिया भर के संचार माध्यमों में बाइडन के कैंसर को लेकर जंगल में आग की तरह ख़बर फैल गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

उल्लेखनीय है कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बारे में यह मशहूर हो गया है कि उनके शब्द, उनकी बातें और उनके द्वारा अंजाम दिए जाने वाले कुछ आम बिल्कुल असमान्य असंतुलित हैं। वहीं कुछ संवेदनशील और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बैठकों में उनकी पलकों का झपकना और उनको सोते हुए देखा जाना दुनिया भर की मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच चुका है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें