पाकिस्तान की सेना का हैलिकाप्टर लापता कई अधिकारी थे सवार
पाकिस्तान की सेना का एक हैलिकाप्टर लापता हो गया है जिसपर कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सवार थे।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार की सुबह एक बयान जारी करके बताया है कि बलोचिस्तान प्रांत मेंं बाढ़ की स्थति का जायज़ा लेने और बाढ़ पीडियों को सहायता करने के लिए गया सेना का एक हैलिकाप्टर लापता हो गया है। इस हैलिकाप्टर पर 6 सैन्य अधिकारी सवार थे।
पाकिस्तान के संचार माध्यमों में सेना के इस हैलिकाप्टर के कहीं पर गिरकर घ्वस्त होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सेना का यह हैलिकाप्टर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आई बाढ मे राहत पहुंचाने के अभियान पर था। अभी यह नहीं पता चल सका है कि पाकिस्तान की सेना का यह हैलिकाप्टर कैसे लापता हो गया? बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में खोज अभियान आरंभ कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में पिछले दिनों बाढ आने से कम से कम 478 लोग मारे जा चुके हैं। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित वहां का बलूचिस्तान प्रांत है जहां पर मरने वालों की संख्या 136 है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए