ताइवान से दक्षिणी कोरिया रवाना हुईं पेलोसी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i115350-ताइवान_से_दक्षिणी_कोरिया_रवाना_हुईं_पेलोसी
अमरीका की संसद सभापति ताइवान का विवादित दौरा करके दक्षिणी कोरिया के लिए रवाना हो गईं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०३, २०२२ १८:४४ Asia/Kolkata
  • ताइवान से दक्षिणी कोरिया रवाना हुईं पेलोसी

अमरीका की संसद सभापति ताइवान का विवादित दौरा करके दक्षिणी कोरिया के लिए रवाना हो गईं।

उत्तरी कोरिया ने नैनसी पेलोसी की ताइवान यात्रा की निंदा करते हुए कहा है कि यह काम चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने जैसा है।

अमरीका की संसद सभापति नैंसी पेलोसी, चीन के विरोध के बावजूद मंगलवार को ताइवान की राजधानी ताईपे पहुंची थीं।  बुधवार को उन्होंने ताइवान की संसद को संबोधित किया था।  उन्होंने कहा कि हम ताइवान के लोकतंत्र की सहायता करेंगे। 

उन्होंने ताइवान की संसद के डिप्टी स्पीकर साई ची यांस से भी मुलाका़त की थी।  पेलोसी ने कहा कि सुरक्षा के मुद्दे पर अमरीका, ताइवान का साथ देगा। नैंसी पेलोसी ने कहा कि 43 वर्ष पूर्व अमरीका ने ताइवान के साथ खड़े रहने का जो वचन दिया था उसपर वह आज भी अडिग है।  अमरीका के किसी भी संसद सभापति की 25 वर्षों मेंं ताइवान की पहली यात्रा है।

दूसरी ओर चीन, पहले से नैसी के ताइवान दौरा का विरोध करता आ रहा है।  चीन ने इसकी निंदा करते हुए कहा है कि यह आग में खेलने जैसा ख़तनाक काम है।  चीन के प्रवक्ता का कहना है कि अपनी अखण्डता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हम हर आवश्यक क़दम उठाएंगे।

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें