चीन के डर से अमरीका ने पोसपोन किया मिसाइल परीक्षण
अमरीका का कहना है कि ताइवान तनाव के दृष्टिगत उसने Minuteman-3 इंटरकांटीनैंटल बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण को टाल दिया है।
अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बताया है कि ताइवान में बढ़ते संकट को देखते हुए Minuteman-3 इंटरकांटीनैंटल बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण को उसने विलंबित कर दिया है।
इस बारे में जाॅन केर्बी का कहना है कि हम गुरूवार को Minuteman-3 इंटरकांटीनैंटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण करना चाहते थे किंतु चीन से बढते तनाव को देखते हुए इसे रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि अमरीकी सेना ने इस मिसाइल के इसी सप्ताह परीक्षण का फैसला कर लिया था किंतु अब इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।
याद रहे कि अमरीका के Minuteman-3 इंटरकांटीनैंटल बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण को इससे पहले भी टाला जा चुका है। अमरीकी अधिकारियों के अनुसार इसका परीक्षण अप्रैल में किया जाना था किंतु यूक्रेन संकट के कारण इसे रोक दिया गया।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी संसद सभापति नैसी पेलोसी की हालिया ताइवान यात्रा से अमरीका और चीन के बीच तनाव बढ गया है। इस यात्रा के बाद चीन ने ताइवान के निकट समुद्र में सैन्य अभ्यास किया है जिसका अमरीका की ओर से विरोध किया जा चुका है। याद रहे कि चीन, ताइवान को अपना अटूट अंग मानता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए