अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर बनेगी इस्लामी सरकारःटीटीपी की घोषणा
तहरीके तालेबाने पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान से मिलने वाले सीमावर्ती क्षेत्र में इस्लामी सरकार बनाने का फैसला किया है।
टीटीपी की ओर से यह फैसला उमर ख़ालिद ख़ुरासानी की हत्या के बाद लिया गया है।
टीटीपी ने एक बयान जारी करके बताया है कि हम अफ़ग़ानिस्तान से लगने वाली पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में इस्लामी सरकार का गठन करेंगे। एक करोड़ के इनामी खुरासानी की हत्या के बाद टीटीपी ने यह भी एलान किया है कि वह सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान की सेना के विरुद्ध अपनी कार्यवाहियां पुनः आरंभ करने जा रहा है।
टीटीपी ने पाकिस्तान की सेना के विरुद्ध पुनः कार्यवाही करने की घोषणा एसी स्थति में कही है कि जब हालिया महीनों के दौरान उनके कई नेता काबुल में विचार-विमर्श के लिए जाते रहे हैं। हांलाकि अफ़ग़ानिस्तान के तालेबान ने टीटीपी और पाकिस्तान की सरकार के बीच सुलह-सफाई के लिए कई बार प्रयास किये थे।
याद रहे कि उमर ख़ालिद ख़ुरासानी के नाम से मश्हूर अब्दुल वाली अपने दो साथियों के साथ वाहन पर सवार होकर एक बैठक में भाग लेने जा रहे थे। अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिया प्रांत में सड़क के किनारे होने वाले एक विस्फोट में ख़ुरासानी और उनके साथ मारे गए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए