937 लोगों की गई जान, लाखों बेघर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116068-937_लोगों_की_गई_जान_लाखों_बेघर
पाकिस्तान में आजकल भारी वर्षा हो रही है जिसकी वजह से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई जिलों में आपातकाल’ की घोषणा कर दी गयी है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०२२ ११:४६ Asia/Kolkata
  • 937 लोगों की गई जान, लाखों बेघर

पाकिस्तान में आजकल भारी वर्षा हो रही है जिसकी वजह से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई जिलों में आपातकाल’ की घोषणा कर दी गयी है।  

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया है कि स्वात नदी के उफान पर पहुंचने के संबंध में आगाह किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कम से कम तीन करोड़ लोगों के बेघर होने की सूचना है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, सिंध प्रांत में 14 जून से बृहस्पतिवार तक बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 306 लोगों की जान जा चुकी है। मानसून के मौजूदा मौसम में बलूचिस्तान में 234 लोगों की मौत हुई, जबकि खैबर पख्तूनख्वा तथा पंजाब प्रांत में क्रमशः 185 और 165 लोगों की जान चली गई। वहीं पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में 37 और गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में नौ लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान समाचार पत्र ‘डॉन न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार एनडीएमए के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में अगस्त महीने में 166.8 मिमी बारिश हुई, जो इस अवधि में औसतन होने वाली 48 मिमी बारिश से 241 प्रतिशत अधिक है।

इस मानसून में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र सिंध और बलूचिस्तान में क्रमश: 784 प्रतिशत और 496 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। खबर के अनुसार, बारिश में असामान्य वृद्धि के कारण पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके कारण सिंध के 23 जिलों को ‘‘आपदा प्रभावित’’ घोषित किया गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें