अमरीका को चीन की एक और धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116202-अमरीका_को_चीन_की_एक_और_धमकी
चीन के राष्ट्रपति शी जिन-पिंग ने अपने अमरीकी समकक्ष जो बाइडन को एक बार फिर धमकी देते हुए कहा है कि वाशिंगटन आग से खेलना बंद करे और ताइवान को लेकर चीन के बंटवारे की साज़िश न रचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३१, २०२२ १५:२० Asia/Kolkata
  • अमरीका को चीन की एक और धमकी

चीन के राष्ट्रपति शी जिन-पिंग ने अपने अमरीकी समकक्ष जो बाइडन को एक बार फिर धमकी देते हुए कहा है कि वाशिंगटन आग से खेलना बंद करे और ताइवान को लेकर चीन के बंटवारे की साज़िश न रचे।

जिन-पिंग का कहना था कि जो लोग आग से खेलते हैं एक दिन उसी आग में भस्म हो जाते हैं। उन्होंने आशा जताई कि अमरीकी अधिकारी इस मुद्दे को समझेंगे कि ताइवान चीन का अटूट अंग है और हमेशा रहेगा।

चीन स्व-शासित ताइवान को एक अपने एक प्रांत के रूप में देखता है। चीन का मानना है कि अगर कोई ताइवान को उससे अलग करके देखता है तो यह उसकी संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन है, जिसके लिए वह सैन्य हस्तक्षेप करने के लिए भी तैयार है।

ग़ौरतलब है कि औपचारिक रूप से वाशिंगटन ने एक स्वाधीन देश के रूप में ताइवान को मान्यता नहीं दी है। हालांकि अमरीका के ताइवान के साथ मज़बूत अनौपचारिक रिश्ते हैं और वह उसे हथियारों की आपूर्ति भी कर रहा है।

चीन का कहना है कि ताइवान के मामले में लगातार अमरीका के हस्तक्षेप को लेकर उसके सब्र का पैमाना लबरेज़ हो रहा है। यही वजह है कि जिन-पिंग ने दोनो देशों के बीच ऐतिहासिक समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका एकल चीन के अपने ही वादे से पीछे हट रहा है और उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। msm