गोर्बाचोफ़ की सबसे बड़ी ग़लती अमरीका पर भरोसा थीः पावेल राबर्ट्स
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116212-गोर्बाचोफ़_की_सबसे_बड़ी_ग़लती_अमरीका_पर_भरोसा_थीः_पावेल_राबर्ट्स
अमरीकी वित्तमंत्रालय के पूर्व डिप्टी का कहना है कि अमरीका पर भरोसा ही गोर्बाचोफ़ की सबसे बड़ी भूल थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०२२ ०७:१३ Asia/Kolkata
  • गोर्बाचोफ़ की सबसे बड़ी ग़लती अमरीका पर भरोसा थीः पावेल राबर्ट्स

अमरीकी वित्तमंत्रालय के पूर्व डिप्टी का कहना है कि अमरीका पर भरोसा ही गोर्बाचोफ़ की सबसे बड़ी भूल थी।

पावेल क्रेक राबर्ट्स ने पूर्व सोवियत संघ के अन्तिम नेता मिखाइल गोर्बाचोफ़ के बारे में कहा कि उन्होंने अमरीका पर भरोसा करके ग़लती की।

स्पूतिनक समाचार एजेन्सी के बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोर्बाचोफ़ को अमरीका की सही पहचान नहीं थी।  पावेल के अनुसार गोर्बाचोफ़ ने "परमाणु अर्मेगेडान" का अनावश्यक जोखिम मोल लिया।

उनकी समझ में यह बात नहीं आई कि अमरीका के साथ किये गए किसी भी समझौते को वहां की बाद वाली सरकार निरस्त कर सकती है।  अमरीकी वित्त मंत्रालय के पूर्व डिप्टी ने बताया कि अमरीका का राष्ट्रपति किसी भी समय, पिछले राष्ट्रपति के काल में किये गए समझौते को निरस्त कर सकता है।  उन्होंने कहा कि इस बारे में चाहे कितने ही प्रमाण मौजूद हों किंतु उसको इस बात का अधिकार है।

याद रहे कि पूर्व सोवियत संघ के अन्तिम नेता मिखाइल गोर्बाचोफ़ का 91 वर्ष की आयु में मंगलवार को माॅस्को में निधन हो गया था।  उन्हीं के ज़माने में सोवियत संघ का विघटन हुआ था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें