भारत- चीन सहित कई देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116226-भारत_चीन_सहित_कई_देशों_का_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास_आरंभ
2022 का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आरंभ हो गया है जो सात दिनों तक चलेगा और इस सैन्य अभ्यास में भारत,चीन और रूस, सहित दूसरे कई देशों के सैनिक भाग ले रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep ०१, २०२२ १७:३१ Asia/Kolkata
  • भारत- चीन सहित कई देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ

2022 का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आरंभ हो गया है जो सात दिनों तक चलेगा और इस सैन्य अभ्यास में भारत,चीन और रूस, सहित दूसरे कई देशों के सैनिक भाग ले रहे हैं।

"वोस्तोक" नाम का यह बड़ा सैन्य अभ्यास रूस में हो रहा है। कल बुधवार को आयोजित होने वाले इस सैन्य अभ्यास के उद्घाटन समारोह में रूसी प्रतिरक्षामंत्री के सहायक ने कहा कि इस सैन्याभ्यास में हज़ारों सैन्य उपकरणों व संसाधनों का प्रयोग व परीक्षण किया जायेगा।

उन्होंने इस सैन्य अभ्यास के उदघाटन समारोह में कहा कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य सैनिक क्षमताओं को मजबूत करना और अनुभवों का आदान- प्रदान है।

संचार माध्यमों ने बताया है कि यह सैन्य अभ्यास पहली सितंबर से सात सितंबर तक चलेगा और इसमें 50 हज़ार से अधिक सैनिक भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार इस सैन्य अभ्यास में 140 युद्धक विमान और 60 जलपोतों सहित 5 हज़ार सैन्य संसाधनों का प्रयोग व परीक्षण किया जायेगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें