बाइडन और ट्रम्प ने एक दूसरे को क्या कहा?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116268-बाइडन_और_ट्रम्प_ने_एक_दूसरे_को_क्या_कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ जो बातें कही थीं उस पर ट्रम्प ने प्रतिक्रिया दिखाई है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०२२ १४:१६ Asia/Kolkata
  • बाइडन और ट्रम्प ने एक दूसरे को क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ जो बातें कही थीं उस पर ट्रम्प ने प्रतिक्रिया दिखाई है।  

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जो बाइडन ने फीलाडेल्फिया में जो भाषण दिया था उसकी प्रतिक्रिया में डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह पागल हैं या बुद्धिहीन हो रहे हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रम्प पर कड़ा हमला किया और कहा कि ट्रम्प और रिपब्लिकन अमेरिकी डेमोक्रेसी के लिए खुले खतरे हैं।

इसी प्रकार जो बाइडन ने हिंसा से परहेज़ करने की सिफारिश करते हुए कहा कि ये हमारे और आपके हाथ हैं जो अमेरिकी डेमोक्रेसी पर हमले को रोकेंगे, हमारा मानना है कि अमेरिका इस समय महत्वपूर्ण मोड़ पर है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन अमेरिका को पीछे ले जाने का इरादा व संकल्प रखते हैं।

ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में FBI ने फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प के आलीशान मकान पर छापा मारा था और उनके मकान से कुछ अतिगोपनीय दस्तावेज़ों को बरामद व ज़ब्त किया था।

इसी तरह अभी ही हाल में अमेरिका में एक सर्वे हुआ था जिसके परिणाम इस बात के सूचक हैं कि तीन चौथाई अमेरिकियों का मानना है कि उनका देश ग़लत दिशा में चल रहा है जबकि 70 प्रतिशत से अधिक अमेरिकी अपने देश में जारी स्थिति से अप्रसन्न हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें