एलिज़बेथ के अंतिम संस्कार पर ख़र्च होंगे अरबों रुपये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116464-एलिज़बेथ_के_अंतिम_संस्कार_पर_ख़र्च_होंगे_अरबों_रुपये
ब्रिटेन की महारानी एलिज़बेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार पर बहुत अधिक धन ख़र्च होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०२२ १४:२७ Asia/Kolkata
  • एलिज़बेथ के अंतिम संस्कार पर ख़र्च होंगे अरबों रुपये

ब्रिटेन की महारानी एलिज़बेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार पर बहुत अधिक धन ख़र्च होगा।

वर्तमान समय में ब्रिटेन अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है, एसे में वहां की महारानी के अन्तिम संस्कार में अरबों रुपये ख़र्च होने की बात कही जा रही है।

संचार माध्यमों के अनुसार बुरी आर्थिक स्थति के कारण ब्रिटेन में मंहगाई बहुत तेज़ी से बढ़ रही है।  पिछले 37 वर्षों के दौरान ब्रिटेन की मुद्रा इस समय अपने सबसे निचले स्तर पर है।  ब्रिटेन की महारानी के अंन्तिम संस्कार की तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं।  19 सितंबर को शाही परंपरा के अनुसार उनका अन्तिम संस्कार कर दिया जाएगा।  अन्तिम संस्कार से जुड़ी परंपराएं अगले 12 दिनों तक जारी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर 2022 को ब्रिटेन की महारानी एलिज़बेथ द्वितीय का देहांत हो गया था।  96 साल की आयु में  उन्होंने बालमोराल कैसल में अंतिम सांस ली।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें