यूक्रेन युद्ध, रूस पीछे हटने पर हुआ मजबूर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116506-यूक्रेन_युद्ध_रूस_पीछे_हटने_पर_हुआ_मजबूर
रूसी मीडिया का कहना है कि रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों को पूर्वोत्तर यूक्रेन के एक मुख्य शहर इज़ियम के आसपास के क्षेत्रों से पीछे हटने का आदेश दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ११, २०२२ ०४:४४ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन युद्ध, रूस पीछे हटने पर हुआ मजबूर

रूसी मीडिया का कहना है कि रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों को पूर्वोत्तर यूक्रेन के एक मुख्य शहर इज़ियम के आसपास के क्षेत्रों से पीछे हटने का आदेश दिया है।

यूक्रेनी सेना की प्रगति के बाद रूसी सेना को उत्तरपूर्वी यूक्रेन में अपने मज़बूत गढ़ से पीछे हटना पड़ा है।

मार्च में सैनिकों को राजधानी कीव से वापस बुलाने के बाद से शनिवार को ख़ार्किव प्रांत में तेज़ी से इज़्यिम का पतन, मॉस्को के लिए अभी तक का सबसे बड़ा नुक़सान माना जा रहा है।

छह महीने से जारी इस युद्ध में, यह घटना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, जिसमें हज़ारों रूसी सैनिकों को गोला-बारूद के भंडार और सैन्य उपकरण छोड़कर तेज़ी से पीछे हटना पड़ा है।

रूसी सेना इज़ियम को डोनेस्क और लुहान्स्क सहित डोनबास क्षेत्र में पिछले एक महीने से अपने मुख्य सैन्य अभियानों के लिए रसद पहुंचाने के केन्द्र के रूप में इस्तेमाल कर रही थी।

रूस की सरकारी न्यूज़ एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के रक्षा ने अपने सैनिकों को इज़ियम के आसपास के क्षेत्रों से पीछे हटने और पड़ोसी डोनेट्स्क क्षेत्र में अपने अभियान को मज़बूत करने का आदेश दिया है।

ख़ार्किव में रूसी प्रशासन के प्रमुख ने नागरिकों को प्रांत छोड़कर रूस में शरण लेने के लिए कहा है, ताकि उनकी जान बच सके, जिसके बाद क्षेत्र को छोड़कर जाने वालों की लम्बी क़तारें देखी गईं। msm