यूक्रेन युद्ध को लंबा खींचना चाहता है अमरीकाः पेत्रोशेफ
रूस का यह कहना है कि अमरीका, इस बात के प्रयास कर रहा है कि यूक्रेन युद्ध को लंबा खींचा जाए।
रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कहते हैं कि अपने एजेन्टों के माध्यम से अमरीका, पूरी शक्ति के साथ यूक्रेन युद्ध को बढ़ा रहा है।
निकोला पेत्रोशेफ के अनुसार यूक्रेन से संबन्धित घटनाक्रम दर्शाता है कि अमरीका और उसके चेले-चपाटे, अपनी पूरी क्षमता के साथ यूक्रेन युद्ध को लंबा खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत व्यापक पैमाने पर यूक्रेन के लिए हथियारों का भिजवाना इसी बात की पुष्टि करता है।
पेत्रोशेफ ने कहा कि यूक्रेन के संवेदनशील परमाणु बिजलीघर के निकट गोलीबारी ने हालात को और अधिक गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एसी स्थति रहती है और उसपा कोई रोकटोक नहीं होती तो फिर यहां पर चेरनोबिल जैसी घटना की भी संभावना पाई जाती है।
मार्च के महीने में रूस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु बिजलीघर पर नियंत्रण कर लिया था। यूक्रेन में होने वाली झड़पों के स्थान से इस परमाणु बिजलीघर की दूरी अधिक नहीं है। इसको कई बार हमले का निशाना बनाया गया है। इन हालात को देखते हुए किसी भी समय परमाणु दुर्घटना की संभावना बहुत बढ़ गई है।
दूसरी ओर अमरीका सहित पश्चिमी देश रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंधों के साथ ही साथ बहुत बड़ी संख्या में हथियार, यूक्रेन भिजवा रहे हैं। इस काम से युद्ध की ज्वाला भड़केन की संभावना अधिक है। पश्चिम और अमरीका की ओर से यूक्रेन की सैन्य एवं आर्थिक सहायता के बावजूद यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में रूस की बढ़त जारी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए