कूटनीति से स्थापित की जा सकती है विश्व शांतिः गुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116618-कूटनीति_से_स्थापित_की_जा_सकती_है_विश्व_शांतिः_गुटेरस
एंटोनियो गुटेरस कूटनीति को विश्व की समस्याओं के समाधान की चाबी मानते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०२२ १४:१० Asia/Kolkata
  • कूटनीति से स्थापित की जा सकती है विश्व शांतिः गुटेरस

एंटोनियो गुटेरस कूटनीति को विश्व की समस्याओं के समाधान की चाबी मानते हैं।

राष्ट्रसंघ के महासचिव कहते हैं कि बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण के लिए वार्ता, परामर्श और कूटनीति ही सबसे अच्छा विकल्प हैं।

वर्तमान समय में पूरे विश्व के लिए युद्ध, भूख, असमानता, विभाजन, जलवायु परिवर्तन और अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की कमज़ोरी गंभीर वैश्विक चुनौतियां हैं।  एंटोनियो गुटेरस के अनुसार इस समय दुनिया की नज़र इस बात पर है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिकवेशन में इस देश के सदस्य, दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान का कोई मार्ग बताएंगे।

उन्होंने कहा कि विश्व के लिए पिछली चुनौतियां अब भी मौजूद हैं एसे में संसार के लिए शांति एवं स्थाई विकास की प्रक्रिया के लिए गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं।

राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार संयुक्त चुनौतियों से निबटने के लिए राष्ट्रसंघ के सदस्य देशों की ओर से संयुक्त प्रयासों की ज़रूरत है।  उनका कहना है कि कूटनीति के माध्यम से विश्व की बहुत सी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें