यूक्रेन के सैकड़ों अन्य सैनिक मारे गएः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i116752-यूक्रेन_के_सैकड़ों_अन्य_सैनिक_मारे_गएः_रूस
रूस ने यूक्रेन में 400 अन्य यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०२२ ०४:०८ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन के सैकड़ों अन्य सैनिक मारे गएः रूस

रूस ने यूक्रेन में 400 अन्य यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की बात कही है।

रश्या टुडे के अनुसार रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से घोषणा की गई है कि हालिया दिनों में दौरान यूक्रेन में 400 अन्य सैनिक मारे गए हैं।

ईगोर कोनाशेंकोफ के अनुसार यूक्रेन में जहां 400 सैनिक मारे गए वहीं पर उनके बहुत से हथियारों और सैन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया गया।  इससे पहले दोनेत्स्क और ज़ापारोजया क्षेत्रों में रूस की हवाई कार्यवाही में 210 यूक्रेनी सैनिक मारे गए थे।

रूसी सेना के अनुसार उसने ख़ारकीफ के निकट यूक्रेन के एक शस्त्र भण्डार पर क़ब्ज़ा कर लिया है।  यूक्रेन के जिस शस्त्र भण्डार पर रूसी सैनिकों ने क़ब्ज़ा किया है उसमें अधिकतर हथियार अमरीका और यूरोप के बने हुए हैं।

इससे पहले यूक्रेन की ओर से यह घोषणा की गई थी कि उसकी सेना ने रूस के नियंत्रण से अपना बहुत बड़ा भू-भाग स्वतंत्र करवा लिया है।  हालांकि इस बारे में रूस की ओर से पुष्टि नहीं की गई।

ज्ञात रहे कि अभी हाल में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने एक साक्षात्कार में कहा है कि उनको यूक्रेन युद्ध का अंत होता दिखाई नहीं दे रहा है।  ज़ेलेंस्की के अनुसार यह कहना बहुत जल्दी होगा कि यह युद्ध समाप्त हो रहा है।  यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए लगभग 7 महीने होने को आ रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें