अफ़ग़ानिस्तान, शुक्रवार को फिर हुआ भीषण धमाका, 55 हताहत व घायल
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में होने वाले धमाके में दर्जनों लोग हताहत व घायल हो गये।
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाके में 55 लोग हताहत व घायल हो गये। अलजज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शिक्षण संस्था में शुक्रवार की सुबह होने वाले धमाके में 20 लोग मारे गये जबकि 35 घायल हुए।
धमाके के बाद फ़ायरिंग की आवाज़ें भी सुनाई दीं। कुछ सूत्रों का कहना है कि शिक्षण संस्था के निकट होने वाला हमला आत्मघाती थी। हमले की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने स्वीकार नहीं की है।
पिछले शुक्रवार को भी काबुल की वज़ीर अकबर ख़ान मस्जिद के निकट होने वाले आतंकी हमले में 4 लोग हताहत और कई अन्य घायल हुए थे।
हमले के बारे में अभी तक तालेबान अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए