अमरीका, रिहाइशी इलाक़े में फिर फ़ायरिंग, 5 मरे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117092-अमरीका_रिहाइशी_इलाक़े_में_फिर_फ़ायरिंग_5_मरे
अमरीका के सेंट्रल टेक्सास के रिहाइशी इलाके में होने वाली फ़ायरिंग की घटना में 5 लोग मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ३०, २०२२ ०९:२० Asia/Kolkata
  • अमरीका, रिहाइशी इलाक़े में फिर फ़ायरिंग, 5 मरे

अमरीका के सेंट्रल टेक्सास के रिहाइशी इलाके में होने वाली फ़ायरिंग की घटना में 5 लोग मारे गये।

टेक्सास जन सुरक्षा विभाग’ के वरिष्ठ अधिकारी और प्रवक्ता सार्जेंट रयान हॉवर्ड ने बताया कि कई क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी मैकग्रेगर पहुंच कर घटना की जांच कर रहे हैं लेकिन अब तक मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।

हॉवर्ड ने इन लोगों की मौत गोली लगने से होने के सवाल का जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों के परिवार वालों को सूचना देने तक मृतकों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

‘मैकग्रेगर इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ ने एक बयान जारी करते हुए खेल प्रतियोगिताएं आदि रद्द करने की सूचना दी और घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

टेक्सास में अपराध के आंकड़े बताते हैं कि डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी की 2020 क्राइम रिपोर्ट देखने से पता चलता है कि इस क्षेत्र में क्राइम में कमी लेकिन हिंसक अपराधों में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में राज्य भर में कुल अपराध दर में 4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। प्रॉपर्टी क्राइम में साल 2020 में 5.9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी हालांकि हिंसक अपराध दर में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

टेक्सास में हिंसक अपराधों के रूप में वर्गीकृत आपराधिक अपराधों में हत्या, बलात्कार, डकैती और गंभीर हमले शामिल हैं। 2019 की तुलना में 2020 की दर में 35.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ हिंसक अपराधों में सबसे तेज वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 में टेक्सास में प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 6.6 हत्याएं हुई थीं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें