रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाले पुल में लगी आग
Oct ०८, २०२२ १५:५२ Asia/Kolkata
रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाले पुल में आग लगने और धमाका होने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है।
यूक्रेन का कहना है कि रूस इस पुल का इस्तेमाल युद्ध छेत्र तक सैन्य उपकरणों के ले जाने के लिए करता है।
रूसी अधिकारियों के मुताबिक़, पुल में यह आग तेल टैंकर में आग लगने और धमाका होने से लगी है। रूस ने केर्च ब्रिज पर लगी इस आग की जांच के आदेश दे दिए हैं।
रूस ने साल 2014 में क्राइमिया का विलय कर लिया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2018 में इस पुल का उद्घाटन किया था।
रूस के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय का कहना है कि जल्द ही मरम्मत के बाद, पुल पर ट्राफ़िक को बहाल कर दिया जाएगा।
ऐसा अनुमान है कि मरने वाले तीनों लोग यात्री थे, जो एक कार में यात्रा कर रहे थे, जो टैंकर के निकट से गुज़र रही थी। msm
टैग्स