रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाले पुल में लगी आग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117358-रूस_को_क्राइमिया_से_जोड़ने_वाले_पुल_में_लगी_आग
रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाले पुल में आग लगने और धमाका होने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२२ १५:५२ Asia/Kolkata
  • रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाले पुल में लगी आग

रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाले पुल में आग लगने और धमाका होने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन का कहना है कि रूस इस पुल का इस्तेमाल युद्ध छेत्र तक सैन्य उपकरणों के ले जाने के लिए करता है।

रूसी अधिकारियों के मुताबिक़, पुल में यह आग तेल टैंकर में आग लगने और धमाका होने से लगी है। रूस ने केर्च ब्रिज पर लगी इस आग की जांच के आदेश दे दिए हैं।

रूस ने साल 2014 में क्राइमिया का विलय कर लिया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2018 में इस पुल का उद्घाटन किया था।

रूस के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय का कहना है कि जल्द ही मरम्मत के बाद, पुल पर ट्राफ़िक को बहाल कर दिया जाएगा।

ऐसा अनुमान है कि मरने वाले तीनों लोग यात्री थे, जो एक कार में यात्रा कर रहे थे, जो टैंकर के निकट से गुज़र रही थी। msm