सीनाई, काबे से भी अधिक पवित्रः अलअज़हर के प्रोफेसर का दावा
मिस्र के अलअज़हर विश्व विद्यालय के एक प्रोफ़ेसर मुस्तफ़ा राशिद ने दावा किया है कि सीनाई, काबे से भी अधिक पवित्र स्थल है।
अलअज़हर के इस प्रोफ़ेसर का कहना है कि सीनाई के दर्शन करने का सवाब या पुण्य, पवित्र काबे के दर्शन से कहीं अधिक है।
अलअज़हर विश्व विद्यालय में इस्लामी विषयों और ईश्वरीय धर्मों से संबन्धित विषयों के प्रोफ़ेसर मुस्तफ़ा राशिद ने एलटीसी टेलिविज़न चैनेल को दिये अपने साक्षात्कार में यह दावा किया है कि सीनाई मरूस्थल में स्थित "कूहेतूर" या तूर पर्वत के दर्शन, मक्के में स्थित काबे के दर्शन करने से कही अधिक है।
अलमिस्रीयून नामक वेबसाइन ने लिखा है कि मुस्तफ़ा राशिद ने अपनी बात को प्रमाणित करने के लिए कहा है कि कूहेतूर का नाम कई बार क़ुरआन में आया है। अलअज़हर के इस प्रोफ़ेसर ने यह भी कहा है कि कूहेतूर के निकट "वादिये मतलब" नामक एक स्थल मौजूद है जहां पर यदि कोई भी दुआ करता है तो उसकी दुआ अवश्य स्वीकार की जाती है।
प्रोफ़ेसर मुस्तफ़ा राशिद ने कहा कि सभी मुसलमानों, ईसाइयों और यहूदियों को कूहेतूर के दर्शन के लिए जाना चाहिए।
मिस्र के मिस्र के अलअज़हर विश्व विद्यालय के एक प्रोफ़ेसर मुस्तफ़ा राशिद ने कहा है कि क़ुरआन में तूर नामका एक सूरा है जबकि कोई भी सूरा मक्का नामका नहीं है। अपनी इस दलील से प्रोफ़ेसर मुस्तफ़ा राशिद ने यह निष्कर्श निकाला है कि कूहेतूर, को विशेष महत्व प्राप्त है।