क्रिमिया पुल धमाका, 8 लोग गिरफ़्तार
रूस ने क्रिमिया पुल को धमाके से उड़ाने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।
रूस ने 8 लोगों की गिरफ़्तारी की ख़बर दी है जिनके बारे में ख़याल किया जा रहा है कि वह क्रिमिया पुल के धमाके में लिप्त हैं।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार मास्को में एंटेलीजेंस अधिकारियों ने क्रिमिया पुल के हालिया धमाके के संबंध में 8 लोगों की गिरफ़्तारीह की सूचना दी है जिसके परिणाम में इस पुल का एक हिस्सा तबाह हो गया था।
इस पुल को क्रिमिया द्वीप तक रूस की गतिधियियों और पहुंच का एकमात्र रास्ता समझा जाता है। क्रीमिया द्वीप 2014 तक यूक्रेन का हिस्सा था लेकिन उसके बाद रिफ़्रेंडम के बाद रूसी फ़ेडरेशन में शामिल हो गया है।
रूसी फ़ेडरल सिक्युरिटी सर्विस "एफ़एसबी" की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गिरफ़्तार किए गये लोगों से पांच रूसी मूल के हैं जबकि तीन अन्य आरोपियों का संबंध यूक्रेन और अरमीनिया से है।
रूसी एंटेलिजेंस सर्विस ने इन गिरफ़्तारियों के बारे में कुछ अधिक ब्योरा नहीं दिया लेकिन यूक्रेन की सरकार पर क्रिच ब्रिज (क्रिमिया पुल) पर हमले की योजना का आरोप लगाया था।
इस पुल पर होने वाले धमाके के बाद 10 अक्तूबर सोमवार को रूस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए यूक्रेन की राजधानी कीफ़ शहर के केन्द्र और देश के अन्य कई शहरों में कई मीज़ाइल हमले किए थे।
रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने सोमवार को पुष्टि की थी कि उन्हों ने क्रिच पुल की तबाही के बदले में मीज़ाइल हमलों का आदेदश दिया था।
उन्होंने सचेत किया था कि रूस के लिए ख़तरा बने वाले किसी भी हमले का कड़ाई से जवाब दिया जाएगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए