दुनिया के वित्तीय सिस्टम में हम सुधार चाहते हैं" पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117522-दुनिया_के_वित्तीय_सिस्टम_में_हम_सुधार_चाहते_हैं_पुतीन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने दुनिया के वर्तमान असंतुलित वित्तीय सिस्टम की ओर संकेत करते हुए कहा है कि हम इस सिस्टम में सुधार चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०२२ ०६:३० Asia/Kolkata
  • दुनिया के वित्तीय सिस्टम में हम सुधार चाहते हैं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने दुनिया के वर्तमान असंतुलित वित्तीय सिस्टम की ओर संकेत करते हुए कहा है कि हम इस सिस्टम में सुधार चाहते हैं।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतीन ने गुरूवार को कहा कि हमारा मानना है कि दुनिया के वित्तीय सिस्टम में  पुनर्विचार होना चाहिये क्योंकि इस समय दुनिया का जो वित्तीय सिस्टम है वह दुनिया के अरब पतियों को इस बात की अनुमति दे रहा है कि वह दूसरों के खर्चों पर ज़िन्दगी गुज़ारें।

रूसी राष्ट्रपति ने आस्ताना में भाषण देते हुए कहा कि रूस देशों के मध्य राष्ट्रीय मुद्रा में लेनदेन को इस दिशा में पहले कदम के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि एशिया में अपने बहुत से घटकों की भांति हमारा मानना है कि दुनिया का जो वित्तीय सिस्टम है उसके सिद्धांतों में पुनर्विचार किया जाना चाहिये।

उन्होंने "गोल्डेन बिलियनर्स" विचारधारा की ओर संकेत किया और कहा कि यह विचारधारा कई दशकों से उन लोगों को अनुमति दे रही है कि दूसरों के पैसे से ज़िन्दगी गुज़ारें जिन्होंने पूंजी टर्निंग और तकनीक का रास्ता बंद कर रखा है।

इसी प्रकार रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मॉस्को सक्रिय देशों की राष्ट्रीय मुद्रा में व्यापारिक लेनदेन को इस दिशा में पहले कदम के रूप में देखता है और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस प्रकार का लेनदेन घरेलू पूंजी बाज़ारों के उत्पन्न होने और हमारी क्षेत्रीय आर्थिक एकजुटता के और गहन होने का कारण बनेगा।

इसी प्रकार रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्रीय संगठनों के परिप्रेक्ष्य में संकटों और विवादों के समाधान हेतु सहकारिता का जारी रहना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आतंकवादी चुनौतियों से मुकाबले और अतिवादी खतरों को निष्क्रिय बनाने के लिए सहयोग पर बल दिया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें