जिनपिंग तीसरे कार्यकाल के लिए चीन के राष्ट्रपति घोषित
चीन की कम्स्यूनिस्ट पार्टी का बीसवां अधिवेशन एक हफ़्ते तक जारी रहने के बाद, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल की घोषणा के साथ शनिवार को समाप्त हो गया।
जिनपिंग को तीसरी बार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान सौंपी गई है। राष्ट्रपति जिनपिंग ने तीसरे कार्यकाल की घोषणा के साथ अपने नए नेतृत्व का भी परिचय कराया है।
इस अवसर पर पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने कहा कि चीन बाक़ी दुनिया के बिना विकास नहीं कर सकता और दुनिया को भी चीन की ज़रूरत है। 40 साल के अथक परिश्रम और सुधारों के बाद हम दो चमत्कार कर सके हैं, तीव्र आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता।
शी जिनपिंग ने पार्टी का नेता चुने जाने के बाद अपने संबोधन में कहाः मुझ पर भरोसा जताने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो में कुल 24 सदस्य हैं. लेकिन इस बार इसमें किसी महिला को जगह नहीं दी गई है।
कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन में यह घोषणा भी हुई कि शी जिनपिंग सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के चेयरमैन बने रहेंगे। यानी वो चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के कमांडर बने रहेंगे। msm